मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे की कमी नहीं है, आवश्यकता है सही प्लानिंग की। पूरा रोड मैप तैयार किये बिना दिशाहीन कार्रवाई से कामों में देरी होती है। बरसात तक सभी योजनाओं की कागजी कार्रवाई को पूरा कर, बरसात के बाद धरातल पर काम शुरु करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची नगर में 20 फीट से चौड़ी सड़क का निर्माण केवल पथ निर्माण विभाग ही करेगा। नगर विकास विभाग यह कार्य पथ निर्माण विभाग को सौंप देगा।