सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी तौफीक के रूप में की गई है। मृतक के पिता अंजुमन मार्केट के जूता दुकान में काम करते है। प्रारंभ में यह खबर अपराधी थी कि मृतक का कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज से पारिवारिक रिश्ता है, लेकिन बाद में इससे इंकार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों से भी जानकारी ले रही है और हत्या के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश की कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद तौफीक अंसारी के मोहम्मद कमाल अंसारी कर्बला चौक के रहने वाले है। जिस लड़के की हत्या हुई है, वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। बताया जा रहा कोई अपरधिक चरित्र नहीं रहा है।