
new born baby
रवि सिन्हा की रिपोर्ट...
(राचीं): रांची में एक दो महिने की बच्ची की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की हत्या कर शव नदी में बहा दिया गया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर बच्ची शव मिलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई हैं।
यहां का है मामला
राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा पुल के नीचे से पुलिस ने लगभग दो महीने की नवजात बच्ची का शव बरामद किया। नवजात बच्ची की जूते के फीते से गला दबा कर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद हत्यारा ने फीते को गले मे ही बंधा हुआ छोड़ दिया ।
इन्होंने दी सूचना
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी गणेश राम रोजाना की तरह सुबह शौच के लिए स्वर्ण रेखा नदी के किनारे जा रहा था। उसे नदी के किनारे नवजात बच्ची का शव दिखा। उसने पुलिस को सूचना दी। नदी किनारे बच्ची का शव मिलने की बात से पुलिस भी सकते में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीना देरी किए एएसआई ईश्वर दयाल गश्ती दल के साथ मौके पर पहुँचे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
गश्ती दल के जवान सुभाष सोनार ने नवजात के शव को अपने गमछे से ढक दिया। नदी किनारे जानवर आने का खतरा बना रहता है। नवजात के शव को कोई जानवर नोंच नहीं ले इसलिए सुभाष ने ही अपनी जेब से 200 रुपये निकाल कर ऑटो से शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
नवजात बच्चे की जिस दरिंदगी से हत्या की गयी गयी, उसे लेकर सीसीटीवी से सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि नामकुम सड़क के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चत की जाएगी।
Published on:
11 Jul 2018 05:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
