25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Ranchi / रांची के निकट पथराव के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती

रांची के निकट पथराव के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती

राजधानी रांची से सटे नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फिर एक बार सामाजिक सदभाव की स्थिति को खराब करने की कोशिश की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:51 PM IST

file photo

file photo

रवि सिन्हा की रिपोर्ट.....

(रांची): राजधानी रांची से सटे नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फिर एक बार सामाजिक सदभाव की स्थिति को खराब करने की कोशिश की गई। क्षेत्र में पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


असामाजिक तत्व बिगाड़ रहे माहौल

नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल के निकट कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा रख दिया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धार्मिक स्थल के निकट मांस मिलने के बाद साप्ताहिक बाजार में आने वाले एक समुदाय विशेष के लोगों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और पहले पक्ष के लोगों की भी पिटाई कर दी। वहीं विरोध के बीच दो गुट के लोग आपस में उलझ गए। इस दौरान पथराव की घटना में कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई हैं।


भारी सुरक्षा बल तैनात

प्रारंभ में काफी कम संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन स्थिति को बिगड़ते देखकर तत्काल मुख्यालय से बड़ी संख्या में जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया। जिसके कारण असामाजिक तत्वों की ओर से दंगा फैलाने की कोशिश नामाम हो गई। पुलिस की ओर से माहौल खराब करने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है और सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से इन तत्वों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में महिला जवान, रैपिड एक्शन फोर्स, वज्रवाहन, अश्रु गैस वाहन समेत बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है ।

यह भी पढे:रांची:धर्मगुरु से मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार