बंद के समर्थन में कांग्रेस, झाविमो, राजद, झामुमो और वाम दलों के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान सैकडों बंद समर्थकों को हिरासत में लेकर कैंप जेल भेज दिया। विरोध प्रदर्शन कर विपक्षी दलों के कार्यकर्त्ताओं ने सिर मुंडवाकर, बैलगाड़ी और रिक्शा पर सिलेंडर व मोटरसाइकिल रखकर अलग-अलग स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर ट्रेनों के परिचालन को भी बाधित करने और सड़कों पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया। बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से 1879 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।