31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर नहीं हो सका फैसला, दिल्ली से लौटे हेमंत

झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बुधवार को रांची में बैठक होगी, वहीं कांग्रेस स्क्रीनिंग समिति की भी बुधवार को नई दिल्ली में बैठक होगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Nov 2019, 9:38 PM IST

hemant soren

(रांची): झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर दो दिनों से दिल्ली में जमे झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मंगलवार को वापस रांची लौट आए। रांची में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की होंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना है, इसलिए उनसे आग्रह किया गया है कि वे बड़ा हृदय दिखाये और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए सीट छोडऩे पर विचार करें।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्‍नर अमूल्‍य पटनायक का बड़ा बयान- कानून के रखवाले की तरह वर्ताव करें दिल्‍ली पुलिसकर्मी

झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बुधवार को रांची में बैठक होगी, वहीं कांग्रेस स्क्रीनिंग समिति की भी बुधवार को नई दिल्ली में बैठक होगी। बताया गया है कि महागठबंधन में आधा दर्जन सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच अब भी जिच बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक झामुमो इस बार कांग्रेस के लिए 28 से अधिक सीटें छोडऩे को तैयार नहीं है, जबकि कांग्रेस 30 सीट पर अड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली: वकीलों की 'गुंडागर्दी' के खिलाफ सड़कों पर उतरी पुलिस, मांग रही है सुरक्षा

दरअसल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने झामुमो से गांडेय, हटिया, घाटशिला, विश्रामपुर, मधुपुर और गुमला सीट चाहती है। लेकिन झामुमो इन्हें छोडऩे को तैयार नहीं है। कांग्रेस की ओर से गठबंधन में 33 सीटों पर दावा किया गया है।


इन सीटों पर कांग्रेस कर रही दावा

लोहरदगा, पाकुड़, बरही, जरमुंडी,जामताड़ा, पांकी, कोलेबिरा,.बड़कागांव, जगन्नाथपुर, डाल्टेनगंज,जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्व, रामगढ़, बेरमो, धनबाद, झरिया, खिजरी, विश्रामपुर, कांके, हटिया,.बोकारो, महगामा,बाघमारा, मनिका, चतरा, सिसई,सिमरिया, देवघर,सिमडेगा, गांडेय, घाटशिला, गुमला व मधुपुर शामिल है।

यह भी पढ़ें:इंफाल में बम धमाके से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक

प्रदेश कांग्रेस ने सूबे की सभी 81 सीटों के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर आलाकमान को भेज दी है। अब दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों पर फैसला लिया जाएगा। उधर, महागठबंधन के तहत झामुमो 41 से 44 सीटों पर चुनाव लडऩा चाहता है। बाकी 5-5 सीटें राजद और वामदलों को देने पर विचार चल रहा है।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर पार्टी बदलकर लडेंगे चुनाव

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड