10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची:जांच में हुआ बड़ा खुलासा,मिशनरीज ऑफ चैरिटी में जन्मे सैंकड़ों बच्चे लापता

प्रशासन की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि वर्ष 2015 से 2018 के बीच पैदा हुए 280 नवजातों का पता नहीं है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 7 Jul 2018, 5:17 PM IST

मिशनरीज ऑफ चैरिटी

रांची:जांच में हुआ बड़ा खुलासा,मिशनरीज ऑफ चैरिटी में जन्मे सैंकड़ों बच्चे लापता

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड के मिशनरीज ऑफ चैरिटी से बच्चों के लापता हो जाने से इस संस्था के क्रिया कलापों पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। प्रशासन की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि वर्ष 2015 से 2018 के बीच पैदा हुए 280 नवजातों का पता नहीं है। उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संत मदर टेरेसा ने अपनी लगन व समर्पण की भावना से समाज के सबसे पिछड़े और ऐसे लोगों जिनका अपना कोई नहीं है,की मदद के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी।


सीएम ने दिए जांच के निर्देश

इस बीच, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यकलाप और संचालित गतिविधियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में शिकायत मिलने के बाद प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल को सक्षम एजेंसी से जांच कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी के राज्यभर में स्थित विभिन्न शाखाओं, शेल्टर एवं एडॉप्शन होम में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मिशनरीज ऑफ चैरिटी के रांची के हिनू स्थित शिशु सदन को सील कर दिया। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने यहां के 22 बच्चों को दूसरे शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी जमशेदपुर स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी ट्रस्ट और बाल पालना गृह की शनिवार को जांच करने पहुंचे।


यूं सामने आया मामला

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के एक दंपत्ति को नवजात को बेचे जाने के मामले में सीडब्ल्यूसी की ओर से की कार्रवाई के बाद इस संस्था की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए और नए खुलासे हुए हैं। अब तक की जांच में वर्ष 2015-18 के बीच यहां करीब 450 गर्भवती महिलाओं में से 170 की प्रसूती रिपोर्ट ही उपलब्ध है जबकि 280 के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


सभी बच्चों की जानकारी नहीं दे पाई संस्था

खुफिया विभाग की ओर से मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बारे में पहले सौंपी रिपोर्ट में नवजात के सौदे की आशंका जताई थी। जनवरी, 2016 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की निर्मल हृदय रांची में 108 गर्भवती महिलाएं थीं। बाल कल्याण समिति की जांच में इनमें से 10 बच्चों का ही जन्म दिखाया गया। 98 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी। अब इसी संस्था द्वारा नवजात शिशुओं को बेचे जाने की जानकारी के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सीडब्ल्यूसी सूत्रों का कहना है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने झारखंड के कई नवजातों को अवैध तरीके से कोलकाता, केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की मिशनरीज की संस्थाओं में फादर, सिस्टर और नन बनाने के लिए भेजा है।