रवींद्र राय ने बताया कि इस पत्र को भाजपा किसान मोर्चा के लेटर पैड पर लिखा गया है, जबकि हस्ताक्षर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रुप में मेरे है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई अज्ञानी भी इस तरह के लेन-देन का पत्र नहीं लिख सकता, उनकी ओर से ऐसा कोई पत्रचार नहीं किया गया है, बाबूलाल मरांडी खुद अपने घर को संभाल नहीं पाते है और दूसरे पर बेबुनियाद आरोप लगाते है, यह दुःखद है। सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद के समक्ष ऐसे झूठे पत्र को पेश किया जाता है।