नकारात्मक बातों से कुछ पल की प्रसिद्धि मिल सकती है लेकिन सिद्धि नहीं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की जनता विकास चाहती है, 2019 में जनता ही विकास विरोधी ताकतों को सबक सिखाएगी। बच्चों के स्कूल बंद करवाकर उन्हें राजनीतिक हथियार बनाना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उसका सरलीकरण किया गया है। पूर्व में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा लेने में रैयतों को दो से ढ़ाई वर्ष लग जाता था, लेकिन 29 जून से संशोधन कानून को लेकर संकल्प लागू हो गया है, अब आठ महीने में मुआवजा मिल जाएगा।