राज्यपाल से मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झाविमो के छह विधायक रणधीर सिंह, अमर कुमार बाउरी, गणेश गंझू, जानकी प्रसाद यादव, आलोक चौरसिया और नवीन जायसवाल भाजपा में शामिल करने के लिए न सिर्फ पद का ऑफर दिया गया, बल्कि मोटी रकम भी दी गई।