अभय कुमार सिंह ने कहा है कि यह चालीसा लालू यादव के जीवन पर आधारित है। जिस तरह बजरंगबली का नाम लेने से डर भाग जाता है, उसी तरह राजनीति में सभी पार्टियां लालू यादव के नाम से घबराती हैं। इधर, रिम्स में इलाजरत लालू यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि लालू यादव की सेहत अच्छी नहीं है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली भेजने की कवायद तेज हो गई है। डॉ. उमेश प्रसाद ने उनके लिए रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप से मेडिकल बोर्ड का गठन करने को कहा है।