(रवि सिन्हा की रिपोर्ट)
रांची। झारखंड में सिमडेगा जिले के एडीजे नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड मामले में झारखंड पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद यह तय हो गया है कि एनोस एक्का की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी। सिमडेगा के एडीजे नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने एनोस एक्का और एक अन्य धनेश बडाइक पर आजीवन कारावास की सजा के साथ एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 30 जून को ही इस मामले में एनोस एक्का समेत दो लोगों को भादवि की धारा 302, 120 बी, 201 और 171 एफ के तहत दोषी करार दिया गया था।