उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 4.5 वर्षों में भारत का स्वाभिमान, सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने चालाकी से नहीं ईमानदारी से काम किया है। मोदी जी ने 11 प्रतिशत के महंगाई दर पर देश की बागडोर संभाली थी, जिसे कुशल प्रबंधन से आज 4 प्रतिशत पर स्थिर कर दिया गया है। आज खाद्यान्न एवं खाद्य तेल की कीमतें नियंत्रित है। आज खाद्यान्न, दाल, राशन, प्याज की किल्लत नहीं हो रही है। किसानों को यूरिया खाद और डीजल के लिए लाईन नहीं लगना पड़ रहा है। पेट्रोल पम्प ड्राई नहीं हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण बढ़े हैं जिसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।