
drown
(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड के चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महानदी में डूबे पांच बच्चों में से अब तक तीन बच्चों के शव को निकाले जा चुके हैं, जबकि नदी में डूबे दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है।
रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को दो अन्य बच्चों के शवों को नदी से निकालने में सफल रही। पिछले 16 घंटों से एनडीआरएफ की टीम बच्चों को निकालने के प्रयास में जुटी है। नदी में डूबे पांच में से एक बच्चे शाहिल के शव को सोमवार को ही निकाल लिया गया था, जबकि दो अन्य शवों को मंगलवार को निकाला।
सोमवार को पांच बच्चे मां भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्र शिवलिंग पर जलार्पण करने पहुंचे थे। इसी क्रम में महाने नदी में स्नान करने के दौरान सभी बह गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ईटखोरी थाने की पुलिस मछुआरों के सहयोग से पहले तलाशी अभियान चलाया गया, बाद में रांची से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और 16 घंटे के अथक प्रयास के बाद पहले दिन एक शव और दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक दो बच्चों के शव को पानी से निकालने में सफल रही, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के महाराजगंज इलाके से श्रद्धालुओं का एक जत्था जलाभिषेक के लिए ईटखोरी स्थित सहस्र शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचा था। इसी दौरान जलार्पण के पहले सभी श्रद्धालु महाने नदी में स्नान करने लगे । स्नान के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण आठ बच्चे पानी में डूब गये थे, जिसमें से तीन बच्चों को तो ग्रामीणों ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन पांच बच्चे पानी की तेज धार में बह गए थे ।
Published on:
21 Aug 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allरांची
झारखंड
ट्रेंडिंग
