उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपन्न राज्य है, यहां खनन भी हो, उद्योग स्थापित हो, विकास के काम हों, लेकिन पर्यावरण सुरक्षित भी रहे, इस दिशा में भी सभी को सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक पेड़ कटने पर 10-20 पेड़ लगाने का पहले से ही प्रावधान है, लेकिन इसका सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आज पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण पर चिंता
व्यक्त की जा रही है।