पत्र में कहा गया है कि देश में इस विषय पर चल रही रायशुमारी की प्रक्रिया पर ही झामुमो को आपत्ति है, यह संविधान संशोधन का विषय है, कानून की समीक्षा का नहीं। प्रस्तावित व्यवस्था के क्रियान्वयन में भी बड़ी बाधाएं आएंगी और इसे सही तरीके से लागू करना संभव नहीं हो पाएगा। विगत तीन-चार दशकों में देश में और विभिन्न राज्यों मे गठबंधन की सरकारें बनी हैं और चली है और कई अवसरों पर अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले गिरी हैं, यदि यह व्यवस्था लागू होती है और सरकार गठन दो-तीन साल की अवधि में सरकार गिरती है, तो क्या ऐसी परिस्थिति में राज्य के वैधानिक सरकारों को बर्खास्त करते हुए लोकसभा के साथ इन राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे और यदि कुछ राज्यों में अपना कार्यकाल पूरा करने के पहले ही सरकारें गिरती है, तो क्या केंद्र सरकार को बर्खास्त करते हुए इन राज्यों के विधानसभा के साथ लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे।