10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो समर्थकों के इरादों पर फिरा पानी,तीन गांवों में नहीं हो सकी पत्थलगड़ी

खूंटी प्रखंड के तीन गांवों सेनेगुटु, पतराहातू और सपारोम गांव में आज ग्रामीणों ने परंपरागत ग्राम व्यवस्था के तहत पत्थलगड़ी करने की घोषणा की थी, लेकिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Jul 2018, 3:42 PM IST

pathalgadi

pathalgadi

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड के खूंटी जिले में पत्थलगड़ी के माध्यम से संविधान की उल-जलूल हो रही व्याख्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब कड़ाई करनी शुरू कर दी है, जिसके कारण आज खूंटी प्रखंड के तीन गांवों में पत्थलगड़ी समर्थक अपनी कोशिश से पीछे हटने को मजबूर हुए।

मंसूबे हुए नाकाम

खूंटी प्रखंड के तीन गांवों सेनेगुटु, पतराहातू और सपारोम गांव में आज ग्रामीणों ने परंपरागत ग्राम व्यवस्था के तहत पत्थलगड़ी करने की घोषणा की थी, लेकिन पिछले दिनों घाघरा गांव में पत्थलगड़ी के दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प और चार सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर लिए जाने की घटना के बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस की ओर से किए गए भारी सुरक्षा इंतजाम के कारण सपारोम समेत अन्य गांवों में पत्थलगड़ी का पत्थर इसी तरह से जमीन पर पड़ा रहा और कोई भी पत्थलगड़ी करने सामने नहीं आया।


पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड को पकडने के लिए चल रहा अभियान

पत्थलगड़ी मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

इधर, पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति और अन्य नेता भूमिगत हो गए है। यूसुफ पूर्ति पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर एक दर्जन मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर यूसुफ पूर्ति की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है।


विकास योजनाओं को तेज करने के लिए की बैठक

दूसरी तरफ झारखंड में खूंटी में पत्थलगड़़ी से उपजे विवाद के बाद राज्य सरकार ने जिले में विकास योजनाओं को तेज करने का निर्देश दिया है। राज्य के गृह सचिव एस.के.जी रहाटे ने शनिवार शाम खूंटी का दौरा किया और जिले के वरीय अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। बैठक में एडीजी आर के मल्लिक और अनुराग गुप्ता के साथ आईजी नवीन सिंह,डीआईजी अमोल वेणुकांत और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र के साथ-साथ जिले के एसपी और डीसी मौजूद थे। लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद गृह सचिव एस.के.जी रहाटे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एस्पिरेशनल जिले होने के नाते जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और उसे तेज करने का निर्देश दिया गया है।


बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

उन्होंने विकास योजनाओं को तेजी से गांवों में लागू करने पर जोर देते हुए अधिकारियों से बिजली,पानी और स्वास्थ्य पर होगा मुख्य फोकस रखने की बात कही। खूंटी में पत्थलगड़ी से उपजे विवाद पर गृह सचिव ने कहा कि तय समय में ही पत्थलगड़ी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है ताकि ग्रामीणों की नाराजगी को दूर किया जा सके।