आर-स्टार डेयरी फार्म में वर्षों से गायों की सेवा कर रहे कर्मचारियों का कहना है गिर गाय की कई ऐसी विशेषता है, जो अन्य हाईब्रिड और विदेशी नस्ल की गायों में नहीं होती है, इसी कारण इस गाय का दूध महंगा बिकता है। इन कर्मचारियों ने बताया कि गिर गाय के दूध की महत्ता अब बुद्धिजीवी वर्ग के लोग अच्छी तरह से समझने लगे है, इसलिए सुबह-सुबह ही डेयरी में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और बड़े अधिकारी तथा बुद्धिजीवी वर्ग के लोग पहुंचते है और विटामिन ए-टू बहुलता वाले दूध को खरीदने के लिए लंबी लाईन लग जाती है। इसलिए अभी सीमित ग्राहकों को ही यह दूध उपलब्ध कराया जा रहा है।