11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची: टक्कर के बाद दो वाहन पुल से नीचे गिरे, 2 की मौत, 3 अन्य घायल

टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए, इस टक्कर में सवारी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया...
2 min read
Google source verification
road accident

road accident

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के उलिडीह गांव के निकट शुक्रवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई और टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में आ गिरे। इस हादसे में 2 की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उलिडीह गांव के पुल पर एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। इस टक्कर में सवारी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यूं हुआ हादसा

घटना रांची से टाटा नगर जाने वाली एनएच-33 की है। उसी एनएच पर स्थित उलीडीह पुल पर यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि पुल के उपर चल रहा ट्रक गड्ढे से बचने के क्रम में बोलेरो से टकरा गया और फिर दोनों वाहन पुल से नीचे आ गिरे। बताया गया है कि ट्रक चालक और खलासी चलती ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बोलेरो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में तीन महिला सहित कुल छह लोग सवार होकर पश्चिम बंगाल इलाज कराने जा रहे थे। सभी तमाड़ प्रखंड के तुंजू गांव के रहने वाले है, जिसमें मृतक एक सेवानिवृत्त शिक्षक भुखोल राम दास और दूसरा हेला राम दास शामिल है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नदी से बाहर कैसे निकलेंगे वाहन?

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन कुछ ही देर में जाम को हटाकर आवागमन चालू करवा दिया गया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। नदी से वाहनों को निकालना भी पुलिस के लिए एक चुनौती है।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड

ट्रेंडिंग