13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजराज से आए शिष्टमंडल ने “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” के अनावरण के लिए झारखंड के राज्यपाल व सीएम को किया आमंत्रित

गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिकभाई जे. पटेल के नेतृत्व में रांची आए प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार सुबह पहले मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Oct 2018, 2:36 PM IST

jharkhand cm

jharkhand cm

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास से सोमवार को रांची में गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिकभल जे. पटेल और अन्य प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। गुजरात सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 31अक्टूबर को नर्मदा नदी के तट पर स्थापित होने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की भव्य और विशाल प्रतिमा के अनावरण में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।


गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिकभाई जे. पटेल के नेतृत्व में रांची आए प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार सुबह पहले मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। उन्होंने विश्व की सबसे विशाल और उंची सरदार पटेल की प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात सरकार की तरफ से निमंत्रण दिया।


इस मौके पर झारखंड राज्य खादी बोर्ड द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए राजस्वमंत्री कौशिकभाई जे. पटेल ने बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही। इस मौके पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी और गुजरात से आए अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। समारोह को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य ने भी संबोधित किया।

भाजपा कार्यालय में की बैठक

बाद में इस शिष्टमंडल ने राजधानी रांची स्थित झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल और विधायकग शम्भू भाई ठाकोर, अभय सिंह ताडवी , गजेंद्र सिंह परमार, शैलेश भाई मेहता ने भाजपा पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस मौके पर मंत्री कौशिक भाई जे.पटेल ने बताया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में झारखंड के लोगों ने भी सहयोग किया है, इसलिए अनावरण समारोह में राज्यवासियों को आमंत्रित करने के लिए वे सभी रांची पहुंचे है।