25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Ranchi / रांची:जंगल से भटक कर आये हिरण का शिकार, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रांची:जंगल से भटक कर आये हिरण का शिकार, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

वन्य जीवों का शिकार करने पर प्रतिंबध लगने के बाद भी शिकार करने के मामले सामने आ रहे है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Jun 2018, 3:13 PM IST

photos from ranchi of hunters and police

photos from ranchi of hunters and police

रवि सिन्हा की रिपोर्ट.....

(रांची): वन्य जीवों का शिकार करने पर प्रतिंबध लगने के बाद भी शिकार करने के मामले सामने आ रहे है। झारखंड में प. सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में जंगल से भटक कर आये एक हिरण का स्थानीय ग्रामीणों ने शिकार कर डाला। वन विभाग की टीम ने छापामारी कर हिरण के शव को बरामद कर लिया, वहीं पुलिस ने शिकार के आरोप में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है।


पानी की तलाश में आया गांव के पास

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नोवामुंडी इलाके में रविवार को एक जंगली हिरण पानी की तलाश में रास्ता भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगली हिरण को तोरेतोपा गांव के निकट देखकर पत्थर फेंक कर उसे घायल कर दिया और फिर लाठी-डंडे से पीट कर मार डाला, लेकिन इसकी सूचना मिलते ही नोवामुंडी वन क्षेत्र पदाधिकारी आनंद बिहारी सिंह ने पचाईसाई गांव में छापामारी कर मृत हिरण के शव की बरामदगी कर ली।

वायरल हुआ हिरण को घायल करने का वीडियो

बताया गया है कि जंगल से भटकर आये एक नर हिरण का मांस खाने के लालच में कुछ लोगों ने उसे मार डाला। मारने के पहले आरोपियों ने उसे घायल कर दिया और वन विभाग को सौंपने का बहाना बनाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच हिरण को घायल करने का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करने में दिखाई तेजी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुजीत नायक और सोनू तिरिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके कुछ अन्य सहयोगी फीर हो गयी। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर हिरण का शव भी बरामद कर लिया। इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9 व 52 के तहत सुजीत, सोनू व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।