13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजयादशमी को लेकर हर्ष, उल्लास व उत्साह का माहौल

दुर्गा बाड़ी मंदिर स्थित पूजा पंडाल में भी बड़ी संख्या में बंगाली समाज की महिलाएं जुटी और अमर सुहाग की कामना के साथ सिंदूर खेला में हिस्सा लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Oct 2018, 7:14 PM IST

(रांची): बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा और विजया दशमी के पर्व शुक्रवार को झारखंड में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी रांची के अल्बर्ट चौक के निकट स्थित दुर्गा बाड़ी में विजयादशमी के दिन बंगाली समाज द्वारा मां दुर्गा की विदाई और अगले बरस फिर आने की कामना के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बांग्ला समाज की महिलाओं ने नाच-गाकर माता को विदाई दी। दुर्गा बाड़ी मंदिर स्थित पूजा पंडाल में भी बड़ी संख्या में बंगाली समाज की महिलाएं जुटी और अमर सुहाग की कामना के साथ सिंदूर खेला में हिस्सा लिया।


राज्य के अन्य हिस्सों में भी दुर्गा पूजा कलश विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। रांची के साहेबगंज, पाकुड़, जमशेदपुर, गोड्डा, दुमका समेत अन्य जिलों में पूजा समिति ने कलाश विसर्जन यात्रा निकाल नदी-तालाब व जलाशयों में मूर्तियों का विजर्सन किया। राजधानी रांची में बंगाली समाज द्वारा कलश विजर्सन कर दिया गया, लेकिन अन्य छोटे-बड़े पूजा पंडालों की ओर से कल विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। राजधानी रांची में मां भवानी की विसर्जन यात्रा कल निकाली जायेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गयी है। पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि रात आठ बजे तक विसर्जन कर लिया जाए।