29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

झांकियां के स्थान पर इस बार लगी प्रदर्शनी, जनपद अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Yggyadutt Parale

•

Updated: 28 Jan 2024, 12:05 AM IST

75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

जावरा.नगर में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन नगर की लहसुन मंडी में किया गया। मुख्य आयोजन में परेड की सलामी जनपद अध्यक्ष रुक्मणी हाड़ा ने ली।

गणतंत्र दिवस समारोह कृषि उपज मण्डी, खाचरौद नाका में प्रात 9.00 बजे झंडावदन के साथ शुरू हुआ। मुख्य अथिति जनपद अध्यक्ष रुक्मिणी बाई हाडा और विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने किया। झंडा वंदन तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर परेड की सलामी जनपद अध्यक्ष ने ली। नगर के सात स्कूलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पीटी की प्रस्तुति दी। इसी के साथ हर बार निकलने वाली विभागों की झांकियां को इस बार नहीं निकाल गया। इनके स्थान पर सभी विभागों ने कला और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी मे अपने मॉडलों को प्रदर्शित किए।

देश भक्ति एवं भगवान राम के गीतों पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियांगणतंत्र दिवस पर नगर के सात स्कूलों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नगर वासियों का मन मोह लिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति के गीत एवं भगवान राम के गीतों पर छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर साईं एकेडमी विद्यालय, दूसरे स्थान पर सीएम राइस और तीसरे स्थान काटजू स्कूल रहा।

यह रहे उपस्थित

मुख्य आयोजन में एसडीएम अनिल भाना, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मे, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, तहसीलदार लीना जैन, नायब तहसीलदार वैभव कुमार जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा के साथ नगर पालिका के समस्त पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मुख्य आयोजन में उपस्थित रहे।

भगत सिंह महाविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा

भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया है। महाविद्यालय में सबके सामूहिक एकत्रीकरण के पश्चात निर्धारित समय पर संस्था प्राचार्य डॉ. एजी पठान ने परंपरानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। अंत में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में डॉ.आभा सक्सेना और प्रो.रमेश वसुनिया के नेतृत्व में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। युवा उत्सव की टीम विक्रम विश्वविद्यालय में चयनित होने पर युवा उत्सव कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मंजुला एलांसे के नेतृत्व में उन्हें भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नारायण पाटीदार ने किया तथा आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संगीता जटिया ने ज्ञापित किया।

रेड क्रॉस सोसाइटी में किया ध्वजारोहणगणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रेड क्रॉस समिति कार्यालय पर झंडावंदन संस्था अध्यक्ष एवं एसडीएम अनिल भाना अस्पताल, प्रभारी डॉ. दीपक पालडिया एवं रेड क्रॉसचैयर वीरेंद्र सिसोदिया ने किया। संचालन कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर ने माना।

भारत विकास परिषद में हनुमान मंदिर पर किया ध्वजारोहण

भारत विकास परिषद एवं बालाजी मित्र मंडल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 26 जनवरी 75वे गणतन्त्र दिवस पर वरिष्ठ बद्रीनाथ शर्मा एवं मनोज अग्रवाल के अध्यक्षता में झंडावन्दन किया गया। संचालन देवेंद्र भार्गव ने किया। आभार नीलेश मेहता ने माना।कार सेवक एवं सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चित्रांश सामाजिक सोसाइटी ने माता मंदिर गांधी उद्यान पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्वच्छता महिला मित्र मनुबाई खरे, श्रमयोगी महिला मित्र कृपाबाई खराड़ी ने किया। सर्वप्रथम झंडा वंदन कर भारत माता की आरती की गई तत्पश्चात कार सेवक महेंद्र अग्रवाल का सम्मान संस्था पदाधिकारियों ने किया।

सरस्वती शिशु मंदिर जावरा पर 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण संस्था अध्यक्ष अजीत चत्तर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल पगारिया व विशेष अतिथि वीरेंद्र खेमसरा रहे। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों द्वारा साहसिक प्रदर्शन, पिरामिड, देश भक्ति गीतों पर नृत्य ,अभिनय किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन भाग्यश्री पांचाल एवम चंचल शर्मा ने किया।