30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में 104 तालाबों में से 98 तालाब सूखे, 6 में थोड़ा पानी बचा

मानसून कमजोर रहा तो इस साल आ सकती है पानी की किल्लत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 24 Apr 2022, 10:32 AM IST

रतलाम में 104 तालाबों में से 98 तालाब सूखे, 6 में थोड़ा पानी बचा

रतलाम में 104 तालाबों में से 98 तालाब सूखे, 6 में थोड़ा पानी बचा

रतलाम। आग उगलती गर्मी के बीच अब जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। रतलाम में तापमान 43 डिग्री के पार हो चुका है। हालाकि राहत इस बात की है कि अब तक पेयजल को लेकर किसी प्रकार कहीं कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिले के मध्यम और छोटे तालाबों का पानी अब पूरी तरह से सूखने लगा है। जिले में िस्थत 104 तालाबों में से 98 तालाब सूखे चूके है। 6 तालाबों में थोड़ा पानी बचा है जबकि 15 तालाब ऐसे है जिनमें पशुओं के उपयोग में आने जितना ही पानी है।

रतलाम जिले में वर्तमान में धोलावाड़ डेम और सैलाना के गोवर्धन सागर तालाब सहित कुछ अन्य तालाबों को छोड़ दे तो बचे हुए जिन तालाबों में थोड़ा पानी है, वह भी जल्द ही खत्म हो जाएगा। रतलाम को पेयजल की आपूर्ति कराने वाले धोड़ावाड़ डेम में भी पानी अब तेजी से नीचे गिरने लगा है। वर्तमान में यहां का वाटर लेवल 385.5 मीटर पर आ गया है। ऐसे में गर्मी बढ़ने से पानी खपत भी तेजी से बढ़ने लगी है जिसके चलते वाटर लेवल अब और तेजी से गिरने लगेगा।

बंद हुई नहरे
जिले के बडे़ मध्यम तालाबों से किसानों को खेती के लिए पानी देन के लिए बनाई गई नहरों में पानी छोड़ना बंद कर दिया गया है। तालाबों में बचा पूरा पानी अब सिर्फ पेयजल के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आमजन के साथ पशुओं की प्यास बुझ सके इतना ही पानी तालाबों में शेष रह गया है।

ओवरफ्लो थे सभी बांध और तालाब
मानसून के दौर में अच्छी बारिश होने से सभी तालाब लबालब होकर ओवर फ्लो हो गए थे लेकिन जितना अच्छा मानसून रहा था, उस हिसाब से इस बार गर्मी भी उतनी ही तेज पड़ रही है। बीते कई सालों में यह पहला मौका है जब गर्मी का कहर इस कदर जारी है कि तापमान लगातार 41 से 43 डिग्री के बीच िस्थर बना हुआ है।

मानसून की बेरूखी से हो सकती है परेशानी
जानकारों की माने तो वैसे तो बीते कुछ सालों से मानसून समय पर प्रदेश में दस्तक रहा है लेकिन इस बार यदि इसकी बेरूखी होती है तो थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्यो कि इस बार गर्मी के तीखे तेवर होने से पानी तेज से सूख रहा है और भूमिगत जलस्तर भी तेजी से नीचे गिरने लगा है।
----------------------------------
----------------------------------
फैक्ट फाइल
104 - जिले में कुल बड़े-छोटे और मध्यम तालाब
98 - तालाबों के कंठ सूखे
06 - तालाबों में थोड़े दिनों का पानी शेष
02 - दो मध्यम तालाबों में पेयजल आपूर्ति का पानी शेष
15 - तालाबों में पशुओं के उपयोग का पानी शेष

-------------------
-------------------
फैक्ट फाइल
शहर को पानी देने वाले धोलावाड़ की िस्थति
385.5 - मीटर धोलावाड़ का वाटर लेवल
380 - मीटर न्यूनतम स्तर
05 - मीटर पानी शेष धोलावाड़ में
395 - मीटर कुल जल संग्रहण क्षमता
-------------------
-------------------
किस उप संभाग में कितने तालाब
उप संभाग ---- जीवित तालाब - मृत तालाब
सैलाना - 60 ---- 0़1 ------------ 05
जावरा - 21 ---- 00 -------------- 06
बासिंद्रा - 23 ---- 05 -------------- 04