
ratlam airport authority of india news
रतलाम। इंदौर की तर्ज पर रतलाम में एयरपोर्ट बनने के रास्ते खुल गए है। नए साल 2020 में शहर की बंजली स्थित हवाई पट्टी के दिन फिर सकते है। इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के नामित सदस्य मुकेश सोलंकी ने निरीक्षण किया है। इसके बाद कलेक्टर से चर्चा कर पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव आदि की जानकारी ली है। सदस्य के अनुसार अगले चार माह में इसके निर्माण के लिए निविदा जारी कराने के प्रयास किए जाएंगे। यात्रियों की संभावित संख्या के लिए मंडल रेल प्रबंधक विनित गुप्ता से मिलकर मुंबई, दिल्ली व पुणे टे्रन से जाने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी भी ली।
दोपहर करीब 2 बजे सदस्य सोलंकी रतलाम पहुंचे। इसके पूर्व वे उज्जैन में निर्माण हो रही हवाई पट्टी का निरीक्षण करने गए थे। यहां सीधे बंजली हवाई पट्टी पहुंचे व नजारे को देखकर नाराजी प्रकट की। सोलंकी के अनुसार मदिरा की बोतले, एक्यपायर हो गई दवाएं के अलावा दो पहियां वाहन सीखने का केंद्र इस पट्टी को बना दिया गया है।
अब होगा इस तरह कार्य
सोलंकी के अनुसार करीब पांच माह पूर्व उन्होंने उज्जैन की पट्टी को देखा था। इसके बाद केंद्रीय विमानन मंत्रालय को पत्र लिखा। वहां से राज्य शासन को निर्देश आए व नया निर्माण कार्य शुरू हो गया। सदस्य ने कलेक्टर रुचिका चौहान से फोन पर बंजली हवाई पट्टी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए योजना राज्य शासन को भेजी गई है। इसके बाद सदस्य ने कहा कि एक माह में इसको मंजूर नहीं किया जाता है तो केंद्र इस पर अपने स्तर पर कार्यवाई शुरू करेगा।
बाद में मिले डीआरएम से
बाद में सदस्य सोलंकी मंडल रेल प्रबंधक गुप्ता से भी मिले। गुप्ता से एक माह में मुंबई, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद वे गुना के लिए रवाना हो गए। गुना में भी शनिवार को हवाई पट्टी का नए निर्माण के लिए निरीक्षण होगा। इस दौरान शिवम राजपुरोहित, प्रमोद भंडारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रस्ताव भेज रहा हूं
यहां हवाईपट्टी का निरीक्षण किया है। यहां की हालात देखकर हैरान हो गया। इसके नव निर्माण व मुंबई दिल्ली सहित पुणा से कनेक्टिविटी के लिए केंद्रीय विमानन विभाग को प्रस्ताव भेज रहा हूं।
- मुकेश सोलंकी, सदस्य, विमानन मंत्रालय
Published on:
28 Dec 2019 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
