
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
आलोट। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने आलोट क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित श्रीकृष्णा दूध डेयरी एवं मावा भंडार पर कार्रवाई की। टीम की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान 58 किलो घी और 150 किलो मावा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी से भैंस के दूध, घी, मावा तथा घी-मावा में मिलाए जाने वाले वनस्पति के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से 58 किलो घी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 31 हजार 900 रुपए बताई गई है। इसी तरह 150 किलो मावा करीब 30 हजार रुपए और 10 किलो वनस्पति करीब 1 हजार 400 रुपए कीमत का जब्त किया गया। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों को जांच रिपोर्ट आने तक विभागीय निगरानी में रखा गया है।
Updated on:
05 Sept 2026 04:24 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am
