
bank holiday hindi news
रतलाम। इस माह नवरात्रि अब समाप्ती की और है। अगले माह और भी त्यौहार आना है। एेसे में ये तय है कि बैंक में छुट्टियां रहेगी। बैंक बंद रहने से दशहरा से लेकर दीपावली तक नोट की जरुरत एटीएम से पूरी होती है। इनके अलावा ईद ए मिलाद व गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस भी करीब ही है। एेसे में आए दिन जब एटीएम में नोट की कमी एक बड़ी समस्या रहती है तब ये जरूरी है कि आने वाले त्यौहार को देखते हुए पहले से ही कैश की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए। रतलाम में १९० से अधिक एटीएम है, लेकिन अधिकांश त्यौहार के समय खाली या खराब रहते है।
इस माह भी बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, अक्टूबर के महीने में गुरुवार 18 तारीख से लेकर रविवार 21 तारीख तक बैंक में अवकाश रहेगा। हालांकि कई जगह शनिवार 20 अक्टूबर को बैंक खुला रहेगा। इसके अलावा 21 व 28 अक्टूबर को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेगी।
पहले हफ्ते में भी बंद रहेगी
नवंबर माह में अनेक त्यौहार रहेंगे। इसमे पहले ही सप्ताह में दीपावली का त्योहार 5 तारीख से शुरू हो जाएगा। 5 तारीख को धनतेरस है, 6 को रुपचौदस, 7 को दीपावली, 8 को गोवर्धन पूजा और 9 को भाईदूज है। वहीं 10 और 11 नवंबर को शनिवार व रविवार है। इसी प्रकार अनेक राज्यों में 5 नवंबर से लेकर के 11 नवंबर तारीख तक अवकाश रहेगा। इस दौरान बैंकों में भी काम नहीं होगा। वहीं महीने के अंत में 23 नवंबर को ईद-ए-मिलाद व 24 को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। इन सब के बाद 28 नवंबर को चुनाव होने की वजह से भी अवकाश रहेगा।
नहीं मिलता कैश
जिले में अधिकांश एटीएम में कैश नहीं रहने की शिकायत आम बात हो गई है। एेसे में सबसे अधिक परेशानी रुपए लेने के लिए होती है। जब रुपए की जरुरत होती है तब व्यक्ति एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकता रहता है। एेसे में ये जरूरी है कि त्यौहार आने के पूर्व एटीएम व बैंक से रुपए की व्यवस्था हर व्यक्ति कर ले।
हम निर्देश जारी कर रहे है
त्यौहार में किसी को रुपए की कमी न हो, इसके लिए एटीएम में भरपुर रुपए रखने के निर्देश हमारे द्वारा जारी हो रहे है। इसके बाद भी किसी बैंक के एटीएम में रुपए नहीं होने की स्थिति में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना जरूर दें।
- हीरालाल मीणा, लीड बैंक मैनेजर
Published on:
17 Oct 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
