रतलाम। Bank Holiday Latest News : आगामी 29 सितंबर से शुरू हो रहे फेस्टिव सीजन (Festival Season ) में आपको खास प्लानिंग करनी होगी, नहीं तो आपके त्योहारों का मजा किराकिरा हो सकता है। असल में अगले महीने यानी अक्टूबर ( Bank Holidays list ) में बैंक 11 दिनों तक बंद रहेंगे। पहले दशहरा ( Dussehra 2019 ) फिर दिवाली ( Diwali 2019 ) जैसे बड़े त्योहार पडऩे की वजह से अक्टूबर में 11 दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों को छुट्टियों ( RBI Bank Holidays List ) के हिसाब से ही करना होगा।