14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: रतलाम-झाबुआ हाई-वे पर पुल टूटा, सैंकड़ों वाहन फंसे, आवागमन ठप

रतलाम से सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाया, निर्माण के दौरान लगे थे घटिया सामग्री के आरोप, एक सप्तह से थी पुलिया में दरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 26 Dec 2017, 7:01 PM IST

Bridge Brack

रतलाम। झाबुआ से रतलाम की तरफ आने वाली बड़ी पुलिया मंगलवार शाम को करीब ४ बजे टूट गई। पुलिया टूटने से रतलाम-झाबुआ के बीच सड़क मार्ग संपर्क टूट गया है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है। ये पुलिया जब बन रही थी, तब इसकी निर्माण सामग्री घटिया होने का आरोप लगा था। फिलहाल मामले में एसडीआे अहिरवार ने रखरखाव में लापरवाही की बात मान ली है।

करीब तीन वर्ष पूर्व रतलाम-झाबुआ रोड निर्माण कार्य की शुरुआत टूकड़ों-टूकड़ों में हुई थी। तब रतलाम से लेकर झाबुआ तक निर्माण कार्य में अनेक बार देरी हुई थी। लोक निर्माण विभाग ने इसको बनाया था। इसके निर्माण कार्य के दौरान अनेक बार लोग घायल भी हुए थे। रपट आदि पर फिसलने की अनेक बार घटनाएं हुई थी। इसके बाद से अनेक बार रखरखाव के लिए मांग हुई थी, लेकिन इस बारे में गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसका ही ये परीणाम है कि मंगलवार को ये पुलिया धंस गई।

पहले सूचना दरार की

करीब एक सप्ताह पूर्व स्थानीय लोगों ने इसमे दरार की सूचना दी थी। हालाकि इस सूचना को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। अगर इस सूचना को ही विभाग गंभाीरता से ले लेता तो ये पुलिया टूटने से बच सकती थी। अब हालात ये है कि यहां पर आवागमत पूरी तरह से बंद हो गया है। एेसे में अब लोगों की नाराजी हो रही है।

यहां पर टूटी पुलिया

कन्याणपुरा- रामपुलिया के बीच रामनगर के करीब पुलिया टूट गई है। इससे झाबुआ-रतलाम-झाबुआ के बहच चलने वाली बसे व अन्य रास्ते बंद हो गए है। इस रास्ते का उपयोग अहमदाबाद से झाबुआ होते हुए रतलाम आने वाले यात्री भी करते है। फिलहाल मार्ग बंद है। लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ का कहना है कि ये बात सही है कि रखरखाव में लापरवाही हुई है। इस मार्ग को बुधवार तक ठीक किया जा सकेगा। रतलाम में दल को इस कार्य के लिए बुलाया है।