4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेमू ट्रेन के समय में बड़ा परिवर्तन

पश्चिम रेलवे की स्वीकृति, मंडल में अमल २७ नवंबर से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 24 Nov 2017, 10:21 AM IST

patrika

रलताम। महू से लेकर इंदौर होते हुए रतलाम व इससे आगे चलने वाली चार डेमू ट्रेन के समय में बड़ा परिवर्तन को पश्चिम रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। अब इस स्वीकृति को मंडल में शीघ्र अमल में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। संभवत मंडल में इसी सप्ताह से लागू कर दिया जाएगा।

ये किया ट्रेन में बड़ा परिवर्तन

- सुबह महू से ८.५५ बजे चलने वाली डेमू अब ७.४५ बजे चलेगी। इंदौर से ये ८.५० बजे चलेगी व रतलाम ११.३५ बजे आएगी।

- महू से शाम को ६.१५ बजे चलने वाली डेमू अब शाम को ७.१० बजे चलेगी। इंदौर से ये रात ८.१० बजे चलेगी व रतलाम रात ११.१० बजे आएगी।
- महू से शाम ७.१० बजे चलने वाली ट्रेन को अब रात ९.०५ बजे चलाया जाएगा। इंदौर ये ट्रेन रात १० बजे पहुंचेगी।

- इसके अलावा अन्य डेमू ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया है।

बदलाव पांच दिन बाद

पश्चिम रेलवे ने ये बदलाव तो कर दिया, लेकिन इसे मंडल में अमल में २७ नवंबर से लाया जाएगा। इसकी वजह रेलवे को फिलहाल क्रिस याने अपने ऑनलाइन प्रणाली में बदलाव करना है। इसमंे करीब तीन से चार दिन का समय साफ्टवेयर में बदलाव के लिए लगेगा। इसीलिए पश्चिम रेलवे ने मंडल को ये निर्देश जारी किए है कि इस बदलाव को २७ नवंबर से लागू करंे।

समय परिवर्तन से होगा लाभ


समय में बदलाव की मांग लंबे समय ये यात्री कर रहे थे। असल में डेमू फिलहाल जो समय पर चल रही है, उससे अपडाउनर को परेशानी आ रही थी। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थी विशेषकर छोटे गांव के विद्यार्थियों को बडऩगर व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को रतलाम पहुंचने में समय लग रहा था। इससे उनको नुकसान हो रहा था। अब २७ नवंबर से जो बदलाव लागू होगा, उससे इस वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि कॉलेज में बडऩगर, प्रितमनगर, रुनिजा व नौगावा से जो विद्यार्थी आते है, उनको राहत मिल जाएगी।