29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: अगले दो दिन रतलाम में स्कूलो की रहेगी छुट्टी, बारिश है वजह

मध्यप्रदेश के रतलाम में पिछले 36 घंटो से लगातार जारी बारिश के चलते अब कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटो में और भारी बारिश रतलाम में होगी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 13 Sep 2019, 2:25 PM IST

patrika

patrika

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में पिछले 36 घंटो से लगातार जारी बारिश के चलते अब कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटो में और भारी बारिश रतलाम में होगी। रतलाम में लगातार हो रही बारिश के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने 14 सितंबर शनिवार को प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। अगले दिन 15 सितंबर रविवार को सार्वजनिक अवकाश पूर्व से निर्धारित है।

नदी-नालों में उफान जारी, शिक्षक जाएंगे स्कूल
कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा अति भारी बारिश की चेतावनी के चलते 14 सितंबर शनिवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। शिक्षकों के लिए अवकाश नहीं होगा। बता दे कि बारिश की वजह से जिले में कई नदी व नाले उफान पर है। इसके चलते आने जाने के रास्ते बंद हो गए है।

20 सितंबर तक रह सकती बारिश
जिला भू.अभिलेख कार्यालय द्वारा शुक्रवार सुबह तक के बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई है। जिले में सभी नदी व नाले उफान पर है। यहां पर खेतों में पानी भर गया है व अब उपज खराब होने या गलने का भय किसानों को सता रहा है। इधर दूसरी तरफ ये माना जा रहा है कि 20 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग भी बारिश जारी रहने की बात कह रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

ये है जिले की बारिश की स्थिति
रतलाम जिले में बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले के आलोट विकासखंड में 8 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। आलोट में इस वर्ष शुक्रवार सुबह तक 57 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जावरा विकासखंड में पिछले 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जावरा में इस वर्ष अभी तक 54.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि ताल में सबसे अधिक शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। ताल में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिपलौदा विकासखंड की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष पिपलोदा में अभी तक 48.5 इंच बारिश हो चुकी है। बाजना विकासखंड में 24 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई है। बाजना में 43 इंच से अधिक हो चुकी है।

शहर में एक इंच बारिश
रतलाम में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में इस वर्ष अभी तक 47 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि रावटी में पिछले 24 घंटे में 1 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है। आदिवासी क्षेत्र रावटी में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई है। सैलाना में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा पौने 52 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में औसत रूप से 1 इंच बारिश हुई है। जिला में अभी तक औसत 53 इंच के लगभग बारिश शुक्रवार सुबह तक दर्ज हो चुकी है।

IMAGE CREDIT: patrika