चुनावी वादे दिलाए याद : साथ ही बताया कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में किसानों से गेहूं 2700 प्रति ङ्क्षक्वटल ओर धान 3100 प्रति ङ्क्षक्वटल में खरीदी की घोषणा की थी लेकिन यह संकल्प सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया। इसे किसानों के हित में पूरा करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा अपनी जायज मांगो के लिए आंदोलन किया कर रहे किसानों की मांगों को सुनने की मांग की। सरकार इस आंदोलन को कुचलने काम का कर रही है। इसका विरोध दर्ज कराया।
सांकेतिक चक्काजाम भी किया
धरने के बाद मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यककर्ताओं ने नारायणगढ़- पिपलीया मंडी मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध किया। धरने को ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव, तुलसीराम पाटीदार, अजित कुमठ, रामचंद्र करुण, दिलीप यादव, रामप्रसाद फरक्या, दिनेश पाटीदार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।