11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना आवेदन चला रहा दस्तावेजों में सुधार

- जिले में 26 जनवरी तक चलेगा अभिलेख शुद्धिकरण अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 27 Dec 2021, 11:56 AM IST

बिना आवेदन चला रहा दस्तावेजों में सुधार

बिना आवेदन चला रहा दस्तावेजों में सुधार

रतलाम। राजस्व दस्तावेजों में सुधार के लिए लम्बे समय से कार्यालयों के चक्कर काट रहे लोगों की परेशानी अब जाकर कम होगी। किसी भी व्यक्ति को अपने अभिलेख में सुधार के लिए या फिर त्रुटि दुरुस्ती के लिए अब आवेदन नहीं करना होगा। बिना आवेदन किए ही उसके अभिलेख में सुधार करने का काम शुरू हो चुकी है। एेसे में संबंधित व्यक्ति को अब तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि अभिलेख शुद्धिकरण अभियान में रिक्त भूमि प्रकार, रिक्त भूमि स्वामी, रिक्त भूमि स्वामी प्रकार, शून्य क्षेत्रफल, सक्रिय मूल एवं बटांक खसरा, शाब्दिक सर्वेक्षण, कृषि भिन्न आशय वाले खसरों की संख्या, शेष कृषि भिन्न आशय वाले खसरों की संख्या, डाटा परिमार्जन तथा फौती नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुधार का कार्य किया जा रहा है। वेब जीआईएस सॉफ्टवेयर पर किए जा रहे इन कार्यों से उन सभी ग्रामीणों, किसानों या अन्य व्यक्तियों की चिंता दूर हो गई है जो अपने अभिलेख में सुधार के लिए परेशान थे।

26 जनवरी तक चलेगा अभियान
आगामी 26 जनवरी तक अभिलेख शुद्धिकरण अभियान चलेगा। कलेक्टर ने बताया कि अभिलेख शुद्धिकरण से उन लोगों को फायदा हो रहा है जिनकी निजी भूमि शासकीय या अन्य प्रकार में दर्ज थी। अब त्रुटि सुधार करके उनके नाम पर चढ़ेगी। भूमि स्वामी प्रकार भी दुरुस्त किया जा रहा है। भूमि निजी है या शासकीय, अब स्पष्ट की जा रही है। भूमि का बंटवारा होने पर बटांक नहीं मिलने की समस्या थी, उसको भी दूर किया जा रहा है।

यह भी हो रहा काम
भूमि का उपयोग परिवर्तन हो गया लेकिन रिकार्ड में नहीं था, उसे भी दुरुस्त किया जा रहा है। कृषि भिन्न आशय वाले खसरों को भी स्पष्ट किया जा रहा है इसके दस्तावेज से भूमि के उपयोग का पता चल सकेगा। डाटा परिमार्जन कार्य बड़ी संख्या में किया जा रहा है। इससे भूमि में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी हिस्सेदारी का पता चल सकेगा। एक और महत्वपूर्ण कार्य शून्य क्षेत्रफल के बारे में किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न त्रुटियों के कारण जो व्यक्ति अपनी भूमि बेचने के लिए परेशान थे, अभिलेख शुद्धिकरण अभियान से उन लोगों के लिए भूमि विक्रय की राह आसान हो जाएगी। आपसी पारिवारिक विवादों का भी शांति के साथ समाधान हो जाएगा। रतलाम जिले में कुल 2728 रिक्त भूमि प्रकार त्रुटियां दूर की जाना है जिसके विरुद्ध 2463 रिक्त भूमि प्रकार त्रुटियां दुरुस्त कर दी गई है।

फैक्ट फाइल
2728 रिक्त भूमि प्रकार त्रुटियां दूर की जाना है
2463 रिक्त भूमि प्रकार त्रुटियां दुरुस्त कर दी गई
8689 रिक्त भूमि स्वामी की त्रुटियां थी
7746 त्रुटियां दुरुस्त कर दी गई
2120 रिक्त भूमि स्वामी प्रकार में त्रुटियां दूर करने का लक्ष्य
2028 अभिलेखों में कार्य किया जा चुका है
4633 शून्य क्षेत्रफल दुरुस्ती के लक्ष्य
3816 में दुरुस्ती कार्य किया जा चुका है
39014 सक्रिय मूल एवं बटांक खसरा के लक्ष्य
32175 में त्रुटि सुधारी जा चुकी है
9759 कृषि भिन्न आशय वाले खसरों में सुधार का लक्ष्य
9459 में सुधार किया गया