10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पर इलाज के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पर इलाज के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Updated: 17 Aug 2018, 5:44 PM IST

patrika

विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पर इलाज के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

रतलाम। विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ पर जबलपुर के एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मानसिक रोगी के इलाज की दवाई के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी की। हुसैन टैकरी पर संचालित एक होटल में इस घटना को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार हुसैन टेकरी पर संचालित पाकिजा गेस्ट हाऊस पर के रूम नंबर १०२ में 8 अगस्त को १०.३० बजे जबलपुर के भगवतप्रसाद पिता रामरतन यादव की मानसिक रोग से ग्रसित पुत्री को ठीक करने दवाई लाने के लिए करीब ३ लाख ५० हजार रुपए ठग लिए। जिसकी शिकायत भगवत प्रसाद ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पर की। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर संतोष व्यास तथा किशन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं।
भगवतप्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी हुसैन टेकरी पर रोजे पर लोभान देते समय मेरे संपर्क में आए थे। इसके बाद बार-बार मिलते रहे। वे फोर व्हीलर वाहन से हुसैन टेकरी पर आया करते थे जो धार पासिंग थी। उन्होंने बेटी के इलाज की दवाई लाने की बात की और 8 अगस्त को 3 लाख 50 हजार रुपए लेकर गए। 11 अगस्त को दवाई लाने की बात कही लेकिन वह नहीं आए। तीन दिन इंतजार किया जब नहीं आए तो 15 अगस्त पुलिस को सूचना दी।

बंद कमरे में फंदे पर झूली किशोरी
रतलाम। ताल थाना क्षेत्र के कोट कराडिया गांव में एक १६ वर्षीय किशोरी ने घर पर अंदर से दरवाजा बंद कर छत के बीम से साड़ी का फंदा लगाकर गुरुवार दोपहर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि कोट कराडि़या गांव निवासी शिवनारायण शर्मा की १६ वर्षीय बेटी कविता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के बीम से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो साड़ी के फंदे से मृत अवस्था में किशोरी लटकी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने दसवी के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। अभी तक पुलिस के पास आत्महत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

लापता युवक का कुएं में मिला शव
रतलाम. शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी में एक कुए में से किसान की लाश मिलने की खबर सनसनी के साथ पूरे गांव में फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर शव का पानी से बाहर निकाला गया। शव एक दिन से लापता गांव के ही व्यक्ति का निकला है। ग्राम कनेरी निवासी मुकेश पिता बलराम कपासिया उम्र 42 वर्ष की लाश उसी के खेत पर बने कुए में मिली है । बताया जा रहा है की दो माह पूर्व ही मृतक मुकेश के पिता की मौत हुई थी, तभी से वह परेशान था । गुरुवार को उसकी लाश ग्रामीणों ने कुए में देखी तो पुलिस को सुचना दी । पुलिस ने मोके पर पहुँचकर शव का बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से मामला आत्महत्या का होना सामने आया है।