
sari rat chla pollice ka
रतलाम। ताल क्षेत्र में धमकी रविवार को चंबल नदी पर हो रहे अवैध उत्खननकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने गए तहसीलदार को ग्राम कोटड़ी के पूर्व सरपंच शंभूसिंह ने धमकी दी। इसके साथ ही उन्होंने जब्त चार ट्रैक्टर ट्रॉली में से दो को चकमा देकर वहां से गायब करा दी। इसको लेकर के तहसीलदार ने एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा है। साथ ही ताल थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
क्षेेत्र में लंबे समय से अवैध उत्तखनन की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर रविवार को तहसीलदार बीएल डाबी ने चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने चार ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। इसमें तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम कोटडी के पूर्व सरपंच शंंभूसिहं पिता देवीसिंह परिहार की व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली राधेश्याम माली निवासी ताल की थी। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर पूर्व सरपंच घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को धमकाया। इसी दौरान जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली ताल थाने ले जाने के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रॉली को चकमा देते हुए रास्ते से गायब करा दिया। इसका प्रतिवेदन एसडीएम आलोट को प्रेषित किया गया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
अवगत कराया है
रविवार शाम को चंबल नदी में अवैध उत्तखनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए थे। इसकी जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर मालिक पूर्व सरपंच यहां पर पहुंचे व कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए डराया धमकाया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। साथ वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है।
- बीएल डाबी, तहसीलदार
दुपट्टे का फंदा बनाकर महिला ने की आत्महत्या
जावरा. शहर के पिपलोदा रोड क्षेत्र में पटेल कॉलोनी में निवास करने वाली एक महिला ने धनतेरस के दिन सुसाइट कर लिया। घटना के दौरान घर पर महिला अकेली ही थी। पति व अन्य परिजन दुकान पर थे, सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे ओर कुछ देर बाद औद्योगिक पुलिस भी पहुंची ओर मौका मुआयना किया। कुछ देर पहले ही पति-पत्नी ने साथ में भोजन किया था। भोजन करने के बाद पति दुकान आया ओर घटना की जानकारी मिली।
पटेल कॉलोनी निवासी शेखर बावेल (जैन) की पत्नी ज्योति बावेल (२७) ने घर पर दुपट्टे का फंदा बनाया ओर पंखे से लटक गई। पडोसी जब किसी काम से ज्योति के घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मृतिका का पति शेखर घर पहुंचा। ज्योति की दो पुत्रीया है। एक पांच वर्ष की तो दूसरी दो वर्षीय है। घटना के वक्त दोनो पुत्रीया पडोसी के यहां थी ओर वहीं खेल रही थी। इधर सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना टीआई दुष्यंतकुमार जोशी घटना स्थल पहुंचे तथा शव को फंदे से उतरा। मृतिका के पति शिखर ने बताया 11:30 बजे वहां दुकान से घर खाना खाने गया था, 12 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया ओर शिखर वापस अपनी दुकान आ गया। घटना दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की ही है। औद्योगिक पुलिस शव अस्पताल ले गई जहां पैनल से पीएम हुआ। शाम को ज्योति का अंतिम संस्कार परिजनों ने शांतिवन चौपाटी पर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
09 Nov 2018 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
