रतलाम। अगर आपको राजस्थान की शाही सवारी ऊंट की तरह आनंद लेना है तो आप रतलाम में आ सकते है। मध्यप्रदेश के रतलाम की सड़क जर्जर हो गई है। यह कोई गली की बात नहीं, बल्कि मुख्य बाजार दो बत्ती, फ्रींज आदि की बात है। जर्जर सड़क पर धूल उड़ाते वाहन अब परेशानी का कारण बन रहे है। इन सब के बीच जब नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को इनके सुधार को कहा तो जवाब में कर्मचारियों ने कह दिया कि बारिश थम नहीं रही है, इससे काम में परेशानी आ रही है।