रतलाम। इस वर्ष दिवाली का त्यौहार 27 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा। माता महालक्ष्मी की पूजा के दिनभर अलग - अलग मुहूर्त रहेंगे, लेकिन कहा जाता है कि वृषभ लग्न में की गई पूजा का विशेष फल मिलता है। रतलाम राज परिवार के पूर्व ज्योतिषिय सलाहकार अभिषेक जोशी ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक अलग-अलग मुहूर्त इस बार रहेंगे। विशेष मुहूर्त में की गई पूजा अतिरिक्त शुभ व लाभ देने वाली होती है।