25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्जाम के लिए ये 17 केंद्र हैं अतिसंंवेदनशील

- 69 केंद्रों पर 32 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। माध्यमिक शिक्षा मंंडल (माशिमं) की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं १ मार्च से शुरू हो रही है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा में जिले के ३२६२० विद्यार्थी शामिल होंगे। अकेले १०वीं कक्षा की परीक्षा में ही इनकी संख्या करीब २० हजार है जबकि १२ हजार विद्यार्थी १२वीं में हैं। परीक्षा संचालन के लिए जिले में ६९ केंद्र बनाए गए हैं। ६९ में से १७ केंद्रों को अतिसंंवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी ने बताया परीक्षा की तैयारियां हो चुकी है। हायर सेकंडरी की परीक्षा १ मार्च से शुरू हो रही है जबकि हाईस्कूल की परीक्षा ५ मार्च से शुरू होगी।

तीन नए केंद्र बने

जिले में पिछले साल ६८ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार तीन नए केंद्र बनाए जाने के बाद संख्या ६९ हो गई है क्योंकि पिछले साल के दो केंद्रों को विलोपित किया गया है। इनमें से अतिसंवेदनशील केंद्र संख्या १७ है। संंवेदनशील के रूप में कोई परीक्षा केंद्र नहीं है जबकि शेष बचे केंद्र सामान्य हैं। इनमें से भी १७ परीक्षा केंद्र स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए तय किए गए हैं। अचानक ही परीक्षा केंद्रों पर विपरित स्थिति निर्मित होने की दशा में जिले में पांच केंद्रों को रिजर्व के रूप में तैयार किया गया है।

नीट में उम्र का बंधन मुक्त विद्यार्थियों को राहत

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2018 में आवेदन करने के लिए तय की गई अधिकतम आयु सीमा बाध्यता को दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। कोर्ट ने सीबीएसई के उस फैसले को खारिज करते हुए नेशनल ओपन स्कूल और स्वाध्यायी छात्रों के साथ एडिशनल सब्जेक्ट के तौर पर बायोलॉजी लेने वाले छात्रों को भी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका दे दिया है। विश्वास अकादमी के संचालक रविशंकर के अनुसार नीट की तैयारी करने के लिए शहर के विद्यार्थियों को कोटा , इंदौर या दूसरे शहरों का रूख करना पड़ता है।

सीबीएसई ने दी परीक्षा में विशेष छूट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल के लिए कक्षा १०वीं की परीक्षा को पास करने के लिए विशेष छूट देने की घोषणा की है। इस बारे में निर्णय १६ फरवरी को हुई बैठक में लिया गया था। नए निर्णय से जिले के उन विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा जो ५ मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा देने जा रहे है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल के 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के पहले बड़ी राहत दे दी है। अब इस परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड एग्जाम मार्क्स को मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पास माने लिए जाएंगे। हालांकि, पास होने का यह मानदंड सिर्फ इसी सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए लागू रहेगा। मतलब आगामी वर्ष के लिए ये होगा या नहीं फिलहाल इस पर स्थिति साफ नहीं है। यह नियम पांचों मुख्य विषयों के लिए लागू होगा। किसी विद्यार्थी ने अतिरिक्त विषय के तौर पर छठा या सातवां विषय भी लिया है, तो उन विषयों के पास होने का मानदंड भी अन्य पांचों विषयों की तरह ही रहेगा।