प्रदेश स्तरीय राशन घोटाला उजागर के पहले ही राशन माफियाओं ने बड़ी संख्या में फर्जी कार्ड के आधार पर पात्रता पर्चियां बनवा ली थी, लेकिन शासन से आवंटन पर लगी रोक के चलते इन पर्चियों अब तक पर राशन मिलना शुरू नहीं हो सका था। हालही में शासन से लगी रोक हटी तो यहां भी फर्जीवाडे़ की आशंका में कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने इनके सत्यापन के निर्देश जारी कर दिए। सत्यापन की प्रक्रिया से जब कुछ कर्मचारी अनजान बने तो, कलेक्टर ही कम्प्यूटर पर बैठी और कर्मचारियों को सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद पात्रता पर्चियों की जांच के लिए डेड लाइन भी तय कर दी थी, बुधवार को उसका अंतिम दिन था, जांच अभी पूरी नहीं हुई, इसके बाद नगर निगम ने तीन के समय की और मांग की थी।