पिछले साल 76502 किसानों के पंजीयन में सोयाबीन के करीब 74415 पंजीयन हुए थे। इसके अलावा किसानों ने मक्का, मंूगफली, उड़द, तुअर, कपास, मंूग के पंजीयन भी करवाए थे। इस साल खरीफ सीजन में शासन की योजना अन्तर्गत पंजीयन के लिए जिले में 65 पंजीयन केंद्र खोले गए थे, इसमें सहकारी साख संस्थाओं के अलावा मंडी कार्यालय में भी पंजीयन किए गए। मंडी में पिछले साल जहां 703 पंजीयन हुए थे, वहीं इस साल मात्र 81 पंजीयन हुए है। पिछले साल मंडी में 621 पंजीयन हुए थे, जबकि इस साल 76 और मक्का के 119 की तुलना में मात्र 12 पंजीयन ही हो पाए है।