रतलाम रेलवे मंडल के स्टेशन पर शनिवार को 12.30 बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई। सबसे पहले तो रेलवे के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब आग बढ़ने लगी तो वे आसपास से पानी लेकर दौड़े। फिर भी आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक नगर पालिका की दो दमकलें आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। रेलवे डीआरम विनीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।