27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शासन भी भूला कौन शिवमंगल सिंह सुमन और कौन हरिवंश राय बच्चन

शासन ही भूल गया कि, कौन शिवमंगल सिंह सुमन और कौन हरिवंश राय बच्चन, सुमन जी के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर हरिवंश राय बच्चन जी का फोटो लगा दिया, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग आयोजक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Jan 2021, 9:20 PM IST

news

शासन भी भूला कौन शिवमंगल सिंह सुमन और कौन हरिवंश राय बच्चन

रतलाम/ मध्य प्रदेश के रतलाम में 29 जनवरी को होने वाले शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति समारोह के आमंत्रण कार्ड पर बड़ी गलती सामने आई है। मध्य प्रदेश शासन का संस्कृति विभाग ने आयोजन के लिये छापे गए कार्ड पर फोटो ही गलत लगा दिया है। आमंत्रण कार्ड पर शिवमंगल सिंह सुमन के फोटो की जगह हरिवंश राय बच्चन का फोटो लगा है, जबकि आयोजन सुमन जी पर केन्द्रित होना का है।

पढ़ें ये खास खबर- प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, नर्सिंग होम में इस योजना से होगा मुफ्त उपचार


29 जनवरी को होना है शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति समारोह

रतलाम के राज गार्डन में 29 जनवरी को शाम 5 बजे शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति समारोह कार्यक्रम होना है। रतलाम में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में होने वाले व्याख्यान एवं रचना पाठ में देश के जाने माने राष्ट्रीय कवि, चिंतक और साहित्यकार सहित कई नामी हस्तियां शामिल रहेगी। उक्त कार्यक्रम के लिए शासन स्तर से छापे गए गलत फोटो वाला कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके वायरल होने के बाद शासन की किरकिरी भी होने लगी है।

पढ़ें ये खास खबर- घाट पर चलाया गया सामूहिक श्रमदान सफाई अभियान, लोगों ने शहर को स्वच्छ रखने की ली शपथ


सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति समारोह के इस आयोजन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल, कार्ड छपवाने वाली साहित्य अकादमी और संस्कृति विभाग के जिम्मेदार भी इस गलती को पकड़ नहीं सके, जिसके चलते आमंत्रण कार्ड पर सुमन जी की जगह हरिवंश राय बच्चन जी का फोटो लगा दी गई।

पढ़ें ये खास खबर- राष्ट्रीय बालिका दिवस आज : बेटियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, CM शिवराज ने कही ये बातें


नहीं बांटे गए कार्ड

हालांकि, पता चला है कि, रतलाम में आयोजन से जुड़ा एक भी कार्ड अव तक वितरित नहीं किया गया है और नए कार्ड आने पर सोशल मीडिया के माध्यम से वितरित किए जाने की बात कही जा रही है, जो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस पर गलती शासन की होना बताई जा रही है। दरअसल, कार्यक्रम शासन का है और कार्ड भी उन्हीं के द्वारा तैयार कराए गए हैं। इसमें पूरी गलती भोपाल में बैठे विभाग के अधिकारियों की होना बताई जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- बालिका दिवस पर शिक्षक की अनोखी कहानी : ये शिक्षक कन्या पूजन कर लगाते हैं कक्षा, देखें Video


इनका कहना है, अधिकृत रूप से जारी नहीं

साहित्य अकादमी के डायरेक्टर विकास दवे ने बताया कि, आमंत्रण पत्र को अधिकृत रूप से हमने अभी जारी नहीं किया है और न ही इसे हमारी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। इसके पूर्व दो कार्यक्रम और हैं, उसके बाद ये कार्यक्रम होना है। किसी ने अनाधिकृत रूप से सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हमारे यहां पर ये प्रूफ में चल रहा है। सुधार के बाद नया कार्ड जारी किया जाएगा।

मंत्री के काफिले में दुर्घटना, युवक की मौके पर मौत, देखें Video