29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Video News: भारी बारिश ने कर दिए ये हाल, देंखे वीडियो

अलर्ट पर अलर्ट, इन जिलों में जाने से पहले रहे सतर्क
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 27 Aug 2019, 3:01 PM IST

patrika

patrika

रतलाम. मौसम केन्द्र ने 27 अगस्त को छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, धार, इंदौर, देवास, नीमच, विदिशा, भोपाल, रतलाम, राजगढ़, सागर, गुना और श्योपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन व मंदसौर में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना बताकर चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उज्जैन संभाग के रतलाम, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश हो रही है। इसने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है तो प्रशासन अलर्ट पर अलर्ट कर रहा है।

रतलाम शहर में भारी जलजमाव से परेशान लोग
रतलाम शहर में अलसुबह 4 बजे से सुबह 9 तक पांच घंटे में ही करीब दो इंच बारिश हो चुकी है। इस बारिश के कारण शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए है। लक्ष्मणपुरा और पीएनटी कॉलोनी जैसे इलाकों में तो लोग रात से ही घरों में घुसा पानी निकालने में जुटे रहे। करीब 40 से 45 मकानों में बारिश का पानी घुस गया है। वही, सैलाना रोड के कई इलाकों मेें भी सुबह 8 बजे तक रोड और मकान जलमग्न नजर आए। शहर के जावरा फाटक, महावीर नगर, हाट की रोड, कॉलेज रोड, नाहनपुरा, महूरोड से प्रताप नगर ब्रिज और बाइपास रोड की कॉलोनियों में भी जलजमाव के हालात बने है।