4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तियों में बांट रहे खुशियां

युवाओं की टोली गरीब बस्तियों में बांट रही गर्म कपड़े

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। सर्द हवाओं और ठिठुराती रात में गर्म कपड़े नहीं होने का मलाल इस वर्ष जरूरतमंदों में नजर नहीं आ रहा है। शहर के कई इलाकों के जरूरतमंद महूरोड के कपड़ा वितरण केन्द्र पर आकर अपनी पसंद के कपड़े ले जा रहे है। वहीं, युवाओं ने भी शहर की बस्तियों मेंं घुमकर जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण किया है, इससे भी उनको राहत मिल रही है।

अग्रणी महाविद्यालय के सामने रोट्रेक्ट क्लब सेंट्रल का पंडाल
शहर के शासकीय अग्रणी महाविद्यालय के सामने रोट्रेक्ट क्लब सेंट्रल ने पंडाल लगाकर एकत्रित किए कपड़ों का मोतीनगर, अमृतसागर तालाब के पास बस्ती और ईश्वर नगर में वितरण किया है। क्लब अध्यक्ष तेजस गांधी और सचिव नेहा गोरेचा की मौजूदगी में सदस्यों अंशुल चोपड़ा, पीयूष गांधी, समृद्धि जैन, सुरभि तालेड़ा, अभिषेक ओस्तवाल, सिम्मी जैन, गौरव गांधी, कावेरी श्रीमाल, अक्षय संचेती व अंकुल गोरेचा ने बस्ती में जाकर जरूरतमंदों को कपड़े प्रदान किए।

शांति ट्रांसपोर्ट के अपने केेन्द्र से बांटे कपड़े
वहीं, शहर के महूरोड पर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन ने शांति ट्रांसपोर्ट के अपने केेन्द्र स्थल से सोमवार को भी गर्म व अच्छे कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप छिपानी, निलेश जैन, विरेन्द्र कुमार श्रीमाल, निर्मल गोधा, ओमप्रकाश चितरोड़े, श्यामसुंदर राठौर, अशोक कटारिया, मुकेश जैन, अनुप पंडित, युसुफभाई, फखरूभाई सहित अन्य भी मौजूद थे।

आप भी इन स्थलों पर दे सकते है अच्छे व गर्म कपड़े
कोमलनगर उद्यान, पेंशनर्स कार्यालय सखवाल नगर, समता युवा संघ चौमुखीपुल व हनुमान ट्रेडर्स हरदेवलाला रोड तथा शांति ट्रांसपोर्ट महूरोड, लायंस हॉल, महाराष्ट्र समाज धर्मशाला स्टेशन रोड पर कपड़े दिए जा सकते है।

आइए हम बढ़ाए कदम, जरूरतमंदों को करे कपड़े भेंट
सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देने के लिए शहर में ८ संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र खोले गए है। इन केन्द्रों पर कोई भी शहरवासी गर्म व अच्छे कपड़े दे सकता है। इन कपड़ों का संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है। अन्य संस्थाएं भी अपने केन्द्र खोलने के लिए हमसे संपर्क कर सकती है। जरूरत हर जरूरतमंद को सर्द मौसम में अपनत्व के एहसास के साथ कपड़े देने की है।
वाट्सएप पर हमारा संपर्क : ९१७९८९००७४