29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MP NAVRATRI-अगर है धन की कमी तो आज रात नवरात्रि में ऐसे करें पूजा

कितने भी प्रयास करो, धन की बचत नहीं हो पाती है। ज्योतिषी ओशोप्रिया का कहना हैं कि नवरात्रि में अगर कुछ साधारण उपाय किए जाए तो न सिर्फ धन आना शुरू होता है, बल्कि वह घर में रुकता भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

vikram ahirwar

•

Updated: 1 Oct 2016, 5:28 PM IST

ratlam news

ratlam news



रतलाम। अनेक प्रकार के कर्म के चलते घर में आता हुआ धन नहीं टिकता। दु:ख व दरिद्रता के कारण लगातार धन की कमी होना शुरू हो जाती है। इसके बाद कितने भी प्रयास करो, धन की बचत नहीं हो पाती है। ज्योतिषी ओशोप्रिया का कहना हैं कि नवरात्रि में अगर कुछ साधारण उपाय किए जाए तो न सिर्फ धन आना शुरू होता है, बल्कि वह घर में रुकता भी है।

इस प्रकार के घरों में पैसों की तंगी तो रहती है। इसके अलावा यदि पैसे आते भी हैं तो बचत नहीं हो पाती। घर में मौजूद किसी भी सदस्य को इसका तमाम प्रयास करने के बाद भी कारण तक नहीं पता चल पाता है। घर में दरिद्रता के कई कारण होते हैं। इनमे प्रतिदिन घर में पूजा-पाठ नहीं किया जाना।

दरिद्रता के कई कारण होते

दीपक नहीं लगना, शरीर को गंदगी में रखना। इसके अलावा परिवार की महिला का नाराज रहना, बेटी का सम्मान नहीं होना, बेटी की बात नहीं मानना, शरीर से बदबू आना। घर में शराब या मांस का लगातार सेवन करना आदि। घर में पैसों की तंगी को दूर करने के लिए नवरात्रि में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर ऐसी परेशानियां दूर किया जा सकता है।

इस तरह करें पूजा

नवरात्रि में शाम को घर या मंदिर में दीपक लगाने से पहले स्नान कर लें। इसके बाद कोई साफ स्थल देख वहां पर पीला आसन रख बैठ जाएं। बैठने के पहले यह ध्यान जरूर रखें कि आपका मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए। उत्तर दिशा के मुख की ओर 9 दीपक जलाएं। पूजा करने के दौरान लगातार तेल डालते रहें। थोड़े चावल को लाल रोली में रंग लें और एक एक प्लेट पर रोली से ही स्वास्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखें।

पूजा स्थल पर स्थापीत करे इसे

इसके बाद एक स्वच्छ बर्तन में श्रीयंत्र को रखकर कुंकुम, फूल, धूप और दीप से पूजा करें। पूजा करने के बाद श्रीयंत्र को प्लेट में पीले वस्त्र में रखकर पूजास्थल पर स्थापित कर दें। बाकि चीजों को गंगा फिर स्वच्छ जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको या आपके परिवार में किसी भी वक्त धन लाभ होने की संभावना बन सकती है। इसके अलावा जो धन आता हैं वह आसानी से जल्दी बाहर नहीं जाता है।