मंदसौर. शहर सहित जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बदलते हुए मौसम और आसमान पर मंडराते हुए बादलों को देख किसान बारिश को लेकर ङ्क्षचता में है। इधर मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम के जानकारों के अनुसार आज सिस्टम कमजोर होगा तो राहत मिलने की संभावना है। इधर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावन को लेकर भी स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। हालांकि जिले में असर नहीं बताया गया है, लेकिन बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है।