
32 हजार कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बंद रहेगी स्वास्थ सेवाएं
रतलाम. प्रदेश के 32 हजार स्वास्थ कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्तिकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, स्वास्थ कर्मियों की हड़ताल शुरू होते ही जिला चिकित्सालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तक सभी प्रकार की स्वास्थ सेवाएं प्रभावित होने लगी है, ऐसे में पहले दिन से ही मरीजों से लेकर गर्भवती महिलाओं तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के संविदा स्वास्थ कर्मचारियों ने गुरुवार यानी 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके तहत रतलाम जिला मुख्यालय पर भी संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की शुरुआत कर दी है।
ये रहेंगे आज से हड़ताल पर
आरबीएसके चिकित्सा अधिकारी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लेब टेक्नीशियन, पोषक प्रशिक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर सहित रतलाम जिले के कुल 592 संविदा कर्मचारी व मध्यप्रदेश के इन्हीं विभागों के ये सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
ये सेवाएं होने लगी प्रभावित
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण टीकाकरण प्रोग्राम, डिलेवरी, गर्भवती माताओं की जांच, बीपी एवं शुगर के मरीजों की जांच सहित एसएनसीयू, पीआइसीयू की सेवाएं प्रभावित होने लगी है।
संविदा स्वास्थ कर्मचारियों की ये है मांग
1. 5 जून 2018 की नीति लागू करवाना।
2. निष्कासित साथियों की पुन: बहाली।
3.नियमतीकरण की मांग है।
स्वास्थ कर्मचारियों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
रतलाम में स्वास्थ कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा 41 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर पर शासन को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया।
Updated on:
24 Dec 2022 02:23 pm
Published on:
15 Dec 2022 02:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
