7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त ने ही दोस्त को फंसाया, कमरे में बंद कर मांगी फिरौती

गांव के बचपन के दोस्त ने ही दोस्त को बुलाया और उसे एक जगह कमरे में बंद करके अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती की मांग कर डाली। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Oct 07, 2026

ratlam news

crime

रतलाम. गांव से रतलाम में अपने चचेरे भाई से मिलने आ रहे युवक को उसके गांव के ही बचपन के दोस्त ने दगा दे दिया। उसे बरगलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और रतलाम-झाबुआ मार्ग स्थित एक दुकान के कमरे में बंद कर उससे फिरौती मांगने लगा। नहीं देने पर उसे धमकाया। जब परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस कमरे तक पहुंच रही थी, तभी इन्हें भनक लगी और ये लोग उसके साथ मारपीट कर छोडक़र भाग निकले। पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर जांच में ले लिया। पुलिस ने रात में ही आरोपी इरशाद पिता जाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इरशाद को बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।

यह है मामला

सुराना गांव निवासी फरियादी प्रदीप जाट पिता ईश्वरलाल जाट (27) ने पुलिस को बताया कि वह किसानी का काम करता है। अंकल का लडक़ा सूरज रतलाम में फाइनेंस का काम करता है। वह 6 अक्टूबर को किसी से मिलने रतलाम आ रहा था। इसी बीच शाम करीब 4 बजे इरशाद ने उसे फोन कर सालाबोडी चौकी क्षेत्र में बुलाया। वहां से इरशाद उसे बहाने से राजस्थान इंटरप्राइजेज के पीछे बने कमरे, झाबुआ रोड पर ले गया और बाहर से कमरा बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो अन्य साथी युवक कमरे में आए और उसके साथ गाली-गलौज और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इरशाद ने कहा अब तू फंस चुका है, ये लोग तुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर फंसा देंगे, पैसे देकर ही इनसे छुटकारा मिलेगा। तीनों आरोपियों ने पैसे की मांग की और उसके ही मोबाइल से ही उसके भाई सूरज को फोन लगवाकर पैसे लेकर सालाबोडी से झाबुआ रोड तरफ आने को कहा।

भनक लगी तो छोड़ दिया

सूत्रों के अनुसार पीडि़त का भाई सूरज रुपए लेकर पहुंचने वाला था। उसने भार्ई के साथ हुआ घटनाक्रम पुलिस चौकी सालाखेड़ी प्रभारी विजय बामनिया को पहले ही बता दिया था। जब सूरज रुपए लेकर वहां पहुंचने वाला था तो आरोपियों को पुलिस के भी आने की भनक लग गई। उन्होंने पीडि़त को यह कहकर कि पुलिस आने वाली है, भाग जा, अगली बार जान से खत्म कर देंगे और मौके से भाग गए। फरियादी वहां से बचकर भागा तो राजीव नगर में उसे उसका भाई सूरज और दोस्त मिले, जिनके साथ वह चौकी सालाबोडी पहुंचा। पीडि़त ने सालाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंच पूरा घटनाक्रम बताया।