30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के तेवर नहीं पड़ रहे नरम, फिर 43 करीब पहुंचा तापमान

रात के तापमान में भी करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी, 27 डिग्री के पार पहुंचा न्यूनतम तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 2 May 2022, 10:05 AM IST

गर्मी के तेवर नहीं पड़ रहे नरम, फिर 43 करीब पहुंचा तापमान

गर्मी के तेवर नहीं पड़ रहे नरम, फिर 43 करीब पहुंचा तापमान

रतलाम। जिले में गर्मी के तेवर इस बार नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे है। अप्रेल के बाद मई माह की शुरुआत के पहले ही दिन तापमान फिर से 43 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब गर्मी से हर कोई परेशान होने लगा है। घरों के साथ ही दफ्तरों में चलने वाले पंखे और कुलर भी दम तोड़ने लगे है। गर्मी के लगातार बढ़ने के पीछे कारण हरियाली का कम होना और शहर में चारों ओर सीमेंट की सड़कों का जाल बिछना भी है।


गर्मी के असर के चलते अब अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों सिर दर्द के साथ उल्टी, दस्त और डायरिया के शिकार होने लगे है। इसके साथ ही चर्म रोग से जुड़ी परेशानियों के मरीज भी तेजी से बढ़ने लगे है। मई माह के पहले ही दिन रतलाम में दिन का तापमान 42.8 डिग्री रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि के चलते लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। दिन में बाजार पूरी तरह से सुनसान नजर आने लगा है।

45 से नीचे आया
तापमान अप्रेल माह के अंतिम दिनों में 45 डिग्री पर पहुंच गया था। 42 डिग्री से तापमान बढ़ना शुरू हुआ था जो 43 के बाद 44 और फिर अगले ही दिन 45 डिग्री पर जा पहुंचा था। तापमान में लगातार वृद्धि के बाद बीते तीन दिनों से इसमें फिर गिरावट आई थी लेकिन अब फिर से यह 43 डिग्री की तरफ पहुंचने लगा है। यदि तापमान में ऐसे ही िस्थरता बनी रही तो आने वाले दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ सकता है। क्यो कि गर्मी बढ़ने से भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट आना शुरू हो सकती है। ऐसे में जो लोग बोरिंग के भरोसे है, उन्हे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।