रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार लग गई। रतलाम संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा सीट शामिल है। यहां पर 18 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का निर्णय करेंगे। जिस तरह से सुबह से मतदान को लेकर मतदाता उमडे़ है, उससे लग रहा है शाम होते-होते रतलाम मतदान का रिकार्ड बना सकता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के गुमान सिंह डामोर व कांगे्रस के कांतिलाल भूरिया के बीच है। यहां पर दिनभर पढे़ं हर घंटे के मतदान के प्रतिशत से लेकर वो सबकुछ जो आप अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में जानना चाहते है।
रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण में विधायक दिलीप मकवाना, सैलाना में हर्षविजय गेहलोत के अलावा दोनों प्रत्याशियों ने झाबुआ जिले में अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान किया है। ये दोनों प्रत्याशी मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। इसके पूर्व समर्थकों से मिले व दिनभर मतदान बेहतर हो इसके लिए रणनीति बनाई। मध्यप्रदेश की इस हॉट संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांगे्रस की महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी सहित अनेक बडे़ नेता प्रचार के लिए आ चुके है।
पहले था झाबुआ नाम पहले इस लोकसभा सीट का नाम झाबुआ था। 2009 के लोकसभा चुनाव से इसका नाम रतलाम सीट हुआ। 1951 से लेकर 2014 तक के लोकसभा चुनाव व 2015 के उपचुनाव को मिलाकर अब तक भाजपा सिर्फ एक बार 2014 में चुनाव जीती है, जबकि यहां कांग्रेस का दबदबा अधिक रहा है। इस समय मुख्य मुकाबला भाजपा से डामोर व कांग्रेस के भूरिया के बीच है। भूरिया इस समय इस सीट पर सांसद है, जबकि डामोर झाबुआ विधायक है। मध्यप्रदेश में लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में मुख्य अभियंता रहे डामोर पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे है, जबकि कांग्रेस के भूरिया ने पहली बार लोकसभा चुनाव 1998 में लड़ा था।
इस तरह रहा है इस सीट का हिसाब – 1951 में कांग्रेस के अमर सिंह चुनाव जीते थे। – 1957 में कांग्रेस के अमर सिंह 41596 वोट से जीते थे। – 1962 में कांग्रेस की जमुनादेवी 22348 वोट से जीते थे। – 1967 में कांग्रेस के सुरसिंह 28385 वोट से जीते थे। – 1971 में एसएसपी के भागीरथ भंवर 26593 वोट से जीते थे। – 1977 में बीएलडी पार्टी के भागीरथ भंवर 62676 वोट से जीते थे। – 1980 में कांग्रेस के दिलीपसिंह भूरिया 90136 वोट से जीते थे। – 1984 में कांग्रेस के दिलीपसिंह भूरिया 134532 वोट से जीते थे। – 1989 में कांग्रेस के दिलीपसिंह भूरिया 116957 वोट से जीते थे। – 1991 में कांग्रेस के दिलीपसिंह भूरिया 134402 वोट से जीते थे। – 1996 में कांग्रेस के दिलीपसिंह भूरिया 27899 वोट से जीते थे। – 1998 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 82373 वोट से जीते थे। – 1999 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 149377 वोट से जीते थे। – 2004 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 80282 वोट से जीते थे। – 2009 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 57668 वोट से जीते थे। – 2014 में भाजपा के दिलीपसिंह भूरिया 108452 वोट से जीते थे। – 2015 में उपचुनाव में कांगे्रस के कांतिलाल भूरिया 88877 वोट से जीते थे।
ये है मतदाता का हिसाब 2019 चुनाव में कुल मतदाता- 1837829 पुरुष मतदाता- 922843 महिला मतदाता- 913967 अन्य- 990 संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र- 4695 6.14 AM – आलोट गांव लुनी के 146 पोलिंग बूथ पर विविपेड मशीन खराब
6.32 AM – खराब मशीन को चेंज करवाने के लिए सेक्टर प्रभारी आलोट रवाना 7.06 AM – मेयर DR सुनीता यार्दे ने बूथ क्रमांक 182 लर सबसे पहला वोट किया 7.06
– अलकापुरी बूथ क्रमांक 49 पर मशीनें खराब होने का कारण मतदान रुका 7.10 AM – धराड़ में मतदान केंद 199 पर वोटिंग अभी तक शरू नही हुई 7.15 AM – बुथ 199 पर 7 .15 पर वोटिंग शुरू हुई
7.25 – रतलाम रतलाम विकास प्राधिकरण के बूथ क्रमांक 193 की मशीन 7:25 तक शुरू नहीं हो पाई थी 7.28 AM – ग्राम करिया मतदान केंद्र पर मतदान करने सुबह 6:30 बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए
7.32 AM – रतलाम काजीपुरा जमात खाने की भी मशीन खराब होने के कारण मतदान देरी से शुरू 7.40 AM – निर्वाचन में लगी बसों के कारण जो बसें चल रही हैं उनकी छतों पर बैठकर यात्री सफर करते नजर आ रहे हैं यह बस रतलाम से शिवगढ़ की ओर इस तरह भरकर जा रही
7.51 AM – शेरानी पुरा जमातखाना 149,156,188,190 मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक जारी है मतदाता कतार में लगे हुए हैं। 8.11 AM – ग्रामीण अंचल में सुबह के समय मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतारों के बीच अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगे मतदाता इस तरह बैठ कर इंतजार करते हुए
8.14AM – समीपस्थ ग्राम पंचोली में 5 ग्राम के लोगों द्वारा किया जा रहा है मतदान जिसमें पलसौडी बीलपाड़ा लिमखो, कोदरा माली और चुनावडलहौजी गांव के मतदाताओं की लंबी लंबी कतार मतदान केंद्र पर लगी हुई है
8.35 – विधानसभा सैलाना ग्राम चंदेरा थाना सरवन के पोलिंग बूथ क्रमांक 72 पर प्रातः करीब 8:30 बजे गेंदी बाई पति नरसिंह मईडा 65 वर्ष निवासी चंदेरा, वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी हुई थी चक्कर आने से जमीन पर गिर गई जहां उसकी मृत्यु हुई ।
8.45 AM – अलकापुरी कमेटी हॉल स्थित मतदान केंद्र शादी के बाद दुल्हन वोट डालने पहुंची इस दौरान बुला भी रहा साथ, शादी के बाद सुबह 5:30 बजे बाराती नीमच लोटे लेकिन दूल्हा अपनी पत्नी को वोट दिलाने के लिए यही रुका रहा और वोट दिलाने का वादा भी नीमच के लिए रवाना हो रहे हैं।
9.46 AM – रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के गांव भाटखेड़ी में ग्रामीणों ने किया मतदान का भहिष्कार, अब तक मात्र 8 वोट गिरे। सुबह 10 बजे तक रतलाम में 12.08 प्रतिशत मतदान
रतलाम शहर- 11.94 झाबुआ- 7.63 पेटलावद- 11.24 सैलाना- 14.82 अलीराजपुर- 14.13 जोबट- 13.47 थांदला- 9.08 रतलाम ग्रामीण- 16.31 प्रात: 11 बजे तक रतलाम सीट पर मतदान 17.75 प्रतिशत रतलाम शहर 27.70 रतलाम ग्रामीण 16.31 सैलाना 34.63
झाबुआ: 13.08 थांदला: 15.47 पेटलावद: 13.30 आलीराजपुर 14.13 जोबट 13.47 दोपहर 12 बजे तक रतलाम में 29.53 प्रतिशत मतदान रतलाम शहर- 27.70 झाबुआ- 30.46 पेटलावद- 30.33 सैलाना- 34.63 अलीराजपुर- 23.24
जोबट- 29.31 थांदला- 24.76 रतलाम ग्रामीण- 37.86 दोपहर 1.45 बजे तक रतलाम में 46.53 प्रतिशत मतदान रतलाम शहर- 45.07 झाबुआ- 39.75 पेटलावद- 50.55 सैलाना- 56.31 अलीराजपुर- 41.26 जोबट- 44.21
थांदला- 43.22 रतलाम ग्रामीण- 56.50 दोपहर 3 बजे तक रतलाम में 51.42 प्रतिशत मतदान रतलाम शहर- 58.67 झाबुआ- 52.93 पेटलावद- 50.55 सैलाना- 56.67 अलीराजपुर- 41.26 जोबट- 44.21
थांदला- 43.22 रतलाम ग्रामीण- 70.11 शाम 4.15 बजे तक रतलाम संसदीय क्षेत्र में 59.73 प्रतिशत मतदान अलीराजपुर- 54.15 प्रतिशत। जोबट- 55.00 प्रतिशत। झाबुआ- 52.93 प्रतिशत। थांदला- 56.25 प्रतिशत। पेटलावद- 64.46 प्रतिशत। रतलाम ग्रामीण- 70.11 प्रतिशत। रतलाम शहर- 58.67 प्रतिशत। सैलाना- 71.67 प्रतिशत।
शाम 5.25 बजे तक रतलाम संसदीय क्षेत्र में 69.05 प्रतिशत मतदान अलीराजपुर- 61.04 प्रतिशत। जोबट- 61.08 प्रतिशत। झाबुआ- 67.31 प्रतिशत। थांदला- 68.19 प्रतिशत। पेटलावद- 70.01 प्रतिशत। रतलाम ग्रामीण- 80.79 प्रतिशत। रतलाम शहर- 68.36 प्रतिशत। सैलाना- 81.26 प्रतिशत।